डॉक्टरों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बिजनौर, मई 21 -- बिजनौर। आशा हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले गुरुवार को भारी संख्या में आशा कार्यकत्रियां कलक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हल्दौर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक व एक अन्य सर्जन डॉक्टर पर मरीजों व उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने लंबे समय से रुके हुए अपने मानदेय को जारी करने के लिए भी एक अलग मांग पत्र सौंपा। डीएम व सीएमओ को दिए गए शिकायती पत्र में आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि गत 19 मई को हल्दौर सीएचसी पर डॉ. जितेंद्र और डॉ. राजीव द्विवेदी की देखरेख में एक नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने वहां आई लाभार्थी महिलाओं के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उनके साथ मारपीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.