पटना, जुलाई 22 -- बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) की अपील पर बुधवार को सरकारी अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार किया। अरवल जिले के सिविल सर्जन पर हुए हिंसात्मक हमले और घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद दोषियों के विरुद्ध कोई प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में यह बहिष्कार किया गया। बुधवार को भासा के महासचिव डॉ. रोहित कुमार एवं अध्यक्ष डॉ. कैप्टन संजीव कुमार झा ने संयुक्त बयान जारी कर राज्यव्यापी ओपीडी बहिष्कार कार्यक्रम को सफल बताया। उन्होंने मांग की कि अरवल के सिविल सर्जन पर हमले के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: अरवल सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में ओपीडी सेवा ठप राज्य के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मि...