बदायूं, अप्रैल 1 -- धन्वंतरि डॉक्टर्स एसोसिएशन की बैठक शहर में की गयी। जिसमें आयुर्वेद चिकित्सकों के पंजीकरण की अवधि एक वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष किए जाने एवं सदर नगर पालिका को स्मार्ट नगर पालिका में चयनित किए जाने पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का अभिनंदन किया। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद क्षेत्रीय कार्यालय में पूर्व में एक वर्ष के लिए होने वाला पंजीकरण अब पांच वर्ष के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण उपलब्धि विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से संभव हो पाई है। डॉ. सचिन गुप्ता, डॉ. गोपाल वैश्य, डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. डीके सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कश्यप, संरक्षक डॉ. हसीन, डॉ. अरविंद सक्सेना, डॉ. प्रमोद गुप्ता, डॉ. राजीव गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉ. भीकम सिंह, महासचिव डॉ. सचिन गुप्...