नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) परिसर में बुधवार को दूसरा रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन डीएससीआई ने गुरु तेग बहादुर अस्पताल के सहयोग से किया था। इसमें डॉक्टरों ने रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम की खासियत रही डॉक्टरों की सक्रिय भागीदारी। जिसने अस्पताल कर्मियों और आम लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। डीएससीआई के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि जब डॉक्टर खुद रक्तदान करते हैं, तो इससे पूरे समुदाय में विश्वास बढ़ता है और प्रेरणा मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...