बगहा, जनवरी 22 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार रात नौ बजे महिला मरीज सुशीला कुमारी (60) की मौत हो गई। इसके बाद हुए विवाद में डॉक्टरों ने परिजनों को छात्रों ने जमकर पीट दिया। इससे इमरजेंसी वार्ड में अफरातफरी मच गयी। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा भारती ने बताया कि सुशीला कुमारी को लेकर उनके परिजन जब अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने उनकी जांच की और मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद भी परिजन जांच करने को कह रहे थे। इस दौरान मौके पर मौजूद डॉक्टर ने महिला के मुंह पर लगे ऑक्सीजन मॉस्क को हटा दिया। इसपर मरीज के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इससे मेडिकल छात्र खफा हो गए और उनलोगों ने भी मारपीट शुरू कर दी। गुरुवार तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करायी है। अगर किसी ने ...