कानपुर, मार्च 8 -- फोटो कानपुर, प्रमुख संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन कानपुर की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। परेड स्थित आईएमए हॉल में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का जश्न मनाया। विशेष आकर्षण के रूप में राधा-कृष्ण की टोली के साथ फूलों की होली खेली गई। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला चिकित्सकों को विधायक नीलिमा कटियार ने सम्मानित किया। डॉ. मीरा अग्निहोत्री, डॉ. अलका शर्मा, डॉ. आरती लालचंदानी, डॉ. किरण पांडे, डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ., रीता मित्तल, डॉ. किरण सिन्हा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण भी हुआ। डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ....