लखनऊ, अगस्त 22 -- पीजीआई के डॉक्टरों ने 48 वर्षीय महिला के पेट की जटिल सर्जरी कर 6.5 किलोग्राम का बड़ा ट्यूमर (एब्डोमिनो-पेल्विक मास) सुरक्षित बाहर निकाल दिया। महिला की सेहत में सुधार में है। यह सर्जरी संस्थान के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की डॉ. अंजू रानी के निर्देशन में की गई है। विभाग के डॉक्टरों ने एक माह के भीतर पेट की यह तीसरी जटिल सर्जरी की है। डॉ. अंजू रानी ने बताया कि महिला को काफी समय से समय से पेट में भारी गांठ थी। उसे सांस लेने, चलने और उठने-बैठने में भारी परेशानी हो रही थी। ट्यूमर का दबाव दाहिने गुर्दे पर पड़ रहा था। करीब दो साल पहले किसी दूसरे अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया था, लेकिन कुछ जटिलताओं के कारण ट्यूमर निकालने में सफल नहीं हुए। महिला कुछ दिन पहले पीजीआई आयी। जांच में ट्यूमर गर्भाशय और दोनों अंडाशयों क...