प्रयागराज, नवम्बर 29 -- प्रयागराज। कॉल्विन अस्पताल में शुक्रवार एक महिला के गर्भाशय से 14 किलो का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया गया। जिगना मेजा की रहने वाली सीमा विश्वकर्मा (34) के पेट में एक साल से दर्द बना रहता था। महिला ने पहले एक निजी अस्पताल में दिखाया, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उपचार नहीं करा पाईं थीं। महिला 15 दिन पहले इलाज के लिए कॉल्विन अस्पताल आईं। जांच के बाद गर्भाशय में बड़ा ट्यूमर होने का पता चला। उसके बाद डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। लगभग दो घंटे तक चले ऑपरेशन से 14 किलो का ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन टीम में सर्जरी विभाग के डॉ. आर्येंद्र सिंह, डॉ. नितिन, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. केके पांडेय, डॉ. एसके मिश्र, स्टॉफ नर्स गजेंद्र, शशिकला, आशा और वार्ड ब्वाय अखिलेश, वीरेंद्र, नीरज और राजेश शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.