लखनऊ, अप्रैल 7 -- हिन्दुस्तान फालोअप -200 से लेकर 55 हजार रुपये तक के लेंस एचआरएफ में उपलब्ध-नेत्र रोग विभाग के कुछ डॉक्टर कट-कमीशन के लालच में लिख रहे बाजार के लेंस व दवाएंलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।केजीएमयू के सस्ते लेंस कुछ डॉक्टरों को नहीं भा रहे हैं। कमीशन की लालच में डॉक्टर मोतियाबिंद के मरीजों से बाजार से लेंस मंगा रहे हैं। उन्हें महंगी दवाएं लिख रहे हैं, जबकि केजीएमयू हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के स्टोर में सस्ती दवाएं और लेंस उपलब्ध हैं। इसके बावजूद मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर की दवा लाने का दबाव डाला जा रहा है। केजीएमयू प्रशासन ने मरीज को बाहर की दवाएं लिखने और आंख की गलत जांच मामले की जांच शुरू कर दी है।नेत्र रोग विभाग में अव्यवस्था हावी है। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के नाम पर कुछ डॉक्टरों ने लूट मचा रखी है। ज्यादातर मरीजों को बाह...