मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राज्य के सभी जिलों के एक-एक डॉक्टर को महामारी विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह निर्देश दिया है। राज्यों में इपीडेमोलिाजिस्ट की कमी को देखते हुए डॉक्टरों को महामारी विज्ञान का प्रशिक्षण देने का फैसला किया गया है।मंत्रालय ने राज्य स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि वह सभी जिलों से डॉक्टरों को चिह्नित कर उन्हें महामारी विज्ञान का प्रशिक्षण दिलाए। बिहार के भी कई जिले में इपीडेमोलाजिस्ट नहीं हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सभी जिलों में कम से कम एक डॉक्टर को महामारी विज्ञान का प्रशिक्षण देने से किसी भी आपात स्थिति में मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा। प्रशिक्षण लेने वाले डॉक्टर अपने साथ काम करने वाले अन्य डॉक्टरों और नर्स को ...