गोड्डा, जून 3 -- गोड्डा संवाद सूत्र । गोड्डा जिले के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सदर अस्पताल गोड्डा तथा विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में हाल के दिनों में डॉक्टरों एवं चिकित्सा कर्मियों के साथ हुई दुर्व्यवहार और मारपीट की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।

दुर्व्यवहार की घटनाएँ स्वास्थ्यकर्मियों ने इन घटनाओं को न केवल निंदनीय बताया है, बल्कि इसे स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा भी करार दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि पिछले सप्ताह सदर अस्पताल गोड्डा और सीएचसी पथरगामा में डॉक्टरों तथा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हुई घटनाओं ने पूरे चिकित्सा समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। अस्पताल जैसे संवेदनशील और जनसेवा से जुड़े संस्थानों में इस प्रकार की घटनाओं से कर्मचारियों के बीच...