मुजफ्फरपुर, मई 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बिहार हेल्थ सर्विस एसोसिएशन की मुजफ्फरपुर इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। अध्यक्षता डॉ. ज्योति प्रसाद सिन्हा ने की। बैठक में डॉक्टरों ने कहा कि बिना बात किए निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाना ठीक नहीं है, यह डॉक्टरों को स्वीकार नहीं है। डॉक्टरों ने सरकार से निजी प्रैक्टिस से रोक हटाने की मांग की। इसके अलावा वेतन-भत्तों में वृद्धि करने, डॉक्टरों की सुरक्षा निश्चित करने, सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं देने, बायोमेट्रिक हाजिरी से जुड़े मसले का समाधान करने, दूरदराज में काम करने वाले डॉक्टरों को सुविधा देने और बिना चिकित्सक संघ से संवाद के कोई निर्णय नहीं लेने का प्रस्ताव पास किया गया। यह भी पढ़ें- डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर रोक का विरोध इसके अलावा पुरानी पेंशन येाजना लागू करने की मांग की गई।

हिंदी हिन्दु...