बलिया, अप्रैल 2 -- बलिया, हिन्दुस्तान टीम। शहर के अपूर्वा नर्सिंग होम में पिछले दिनों पथरी के ऑपरेशन के दौरान देवकली निवासी अनिशा राय की मौत के मामले में आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युवाओं और छात्रनेताओं ने गुरुवार को जिले भर में प्रदर्शन किया। अबतक गिरफ्तार नहीं किए जाने के विरोध में पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के आह्वान पर प्रशासन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।एससी कालेज चौराहा पर अविनाश सिंह नंदन, टीडी कालेज चौराहा पर रमेश गिरि व कुंवर सिंह कालेज पर पूर्व अध्यक्ष मोती यादव के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इसके अलावा बैरिया, सुदिष्टपुरी, दूबेछपरा, दुबहड़ आदि स्थानों पर भी प्रदर्शन हुए। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राहुल मिश्र, नितेश सिंह, छोटू यादव, अंशुमान सिंह, धनजी यादव, पवित्र सिंह, आशीष पाण्डेय, अभिषेक यादव, मनीष तिवारी, र...