पूर्णिया, अप्रैल 23 -- रूपौली, एक संवाददाता।प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल रूपौली जिसके कंधों पर क्षेत्र के हजारों लोगों के इलाज की जिम्मेदारी है, इन दिनों डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। 30 बेड वाले इस अस्पताल में स्वीकृत पदों के अनुरूप चिकित्सकों की तैनाती नहीं है। इसके बावजूद मौजूद डॉक्टर सीमित संसाधनों में मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल में वर्तमान में तीन एमबीबीएस चिकित्सक, एक आयुष महिला चिकित्सक और एक दंत चिकित्सक कार्यरत हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बढ़ती मरीजों की संख्या के अनुपात में डॉक्टरों की संख्या काफी कम है। खासकर महिला चिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ और सर्जन की कमी मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया जिले में वर्ष 2025-26 में 1000 पुरुषों की अनुपात में 955 महिलाओं का ...