हरदोई, अप्रैल 4 -- हरदोई। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति डॉक्टरों की भारी कमी के कारण चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। जिले में 310 स्वीकृत पदों के सापेक्ष मात्र करीब 150 डॉक्टर तैनात हैं, जिससे चिकित्सा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी-पीएचसी पर देखने को मिल रही है, जहां सीमित संसाधनों के बीच मरीजों का इलाज हो रहा है। कई केंद्रों पर एक-दो डॉक्टर ही सैकड़ों मरीजों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिससे उपचार की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि पूरे जिले में केवल दो फिजिशियन डॉक्टरों के सहारे गंभीर मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इसके चलते मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल या अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है। ओपीडी में भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे परेशानी बढ़ ...