डॉक्टरों की कमी और अव्यवस्थाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
रामपुर, जून 18 -- स्वार। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल स्वार ने सरकारी अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, डॉक्टरों की कमी और अस्पताल परिसर में गंदगी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वार की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। अस्पताल में स्वीकृत पदों के सापेक्ष 50 प्रतिशत से अधिक डॉक्टरों के पद खाली हैं, जिससे मरीजों को ओपीडी में घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं रात के समय इमरजेंसी सेवाओं में भी डॉक्टरों की उपलब्धता नहीं रहती। इस दौरान नगर एवं तहसील अध्यक्ष अनवर अली, उपाध्यक्ष अजेन्द्र राठौर, महासचिव मुशर्रफ अली उर्फ गुड्डू, महामंत्री गगन सचदेवा, इरफान अली, गुड्डू हाफिज, अली रेहान, अली फुरकान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.