औरैया, अप्रैल 3 -- औरैया, संवाददाता। जिले में बढ़ती आबादी के बीच सरकारी अस्पताल डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे हैं। हालात यह हैं कि मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और सीएचसी में जहां 150 डॉक्टरों की जरूरत है, वहां महज 78 डॉक्टर ही तैनात हैं। यानी आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं, जिसका सीधा असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मानकों के अनुसार प्रति एक हजार की आबादी पर एक डॉक्टर होना चाहिए। इस लिहाज से करीब 14 लाख की आबादी वाले औरैया जिले में लगभग 1400 डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृत पद ही 150 हैं और इनमें भी 78 पर ही तैनाती हो सकी है। शेष पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। डॉक्टरों की कमी का असर अस्पतालों की व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी रोजाना दो हजार ...