अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता। गुरुवार को हुए डबल मर्डर के बाद उपजे आक्रोश ने अब स्वास्थ्य व्यवस्था को भी ठप कर दिया है। शरारती तत्वों द्वारा अनुमंडल अस्पताल में घुसकर की गई मारपीट, तोड़फोड़ और संपत्ति क्षति की घटना के बाद सुरक्षा को लेकर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों में गहरा भय व्याप्त है। शुक्रवार को अस्पताल का नजारा पूरी तरह वीरान रहा। जहां आम दिनों में मरीजों की भीड़ रहती थी, वहां सन्नाटा पसरा दिखा। अस्पताल के मुख्य गेट पर निजी सुरक्षा कर्मी जरूर तैनात दिखे, लेकिन भीतर कार्य पर न डॉक्टर नजर आए, न मरीज। अस्पताल परिसर के बाहर चिकित्सक, एएनएम, जीएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मायूस बैठे अपनी किस्मत को कोसते नजर आए। सभी ने एक सुर में कहा कि जब तक उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती, वे काम पर नहीं लौटेंगे। चिकित्सकों का आरोप ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.