अयोध्या, अगस्त 13 -- अयोध्या, संवाददाता। श्री राम अस्पताल के चिकित्सकों और रामधाम के प्रमुख साधु संतों ने एक साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। शामिल लोगों ने कहा यह यात्रा उन वीरों के सम्मान में है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास, जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्रीरामदिनेशाचार्य, डांडिया पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत गिरीशदास, सीएमएस डॉ अजय मोहन भाष्कर, डॉ आरके राय ने कहा कि कि हर हाथ में तिरंगा हर दिन में देशभक्ति यही भारत की असली ताकत है। यात्रा में वाईपी सिंह , डॉ आदित्य प्रकाश सहित स्टाफ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: वृद्धाश्रम में गूंजा देशभक्ति का संदेश यह भी पढ़ें- Saharanpur News: तिरंगा यात्रा स...