प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज। घायल अधिवक्ता के इलाज को लेकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के जूनियर डॉक्टरों और अधिवक्ताओं के बीच बुधवार को हुई मारपीट, चक्का जाम और तोड़फोड़ की घटना के दूसरे दिन भी दोनों पक्षों में विवाद कायम है। अधिवक्ताओं ने कल दिन से शुरू हुआ अपना धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम जारी रखा है, उनकी मांग है कि अधिवक्ताओं की पिटाई करने वाले जूनियर डॉक्टरों को गिरफ्तार कर इस मामले के अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हालांकि उनके उग्र विरोध के बाद बुधवार को अज्ञात जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ उनकी एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। वहीं, जूनियर डॉक्टर जो कल शाम से काम पर वापस आ गए थे वे भी आज सुबह एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। जूनियर डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल परिसर में धरना भी शुरू कर दिया है, उनकी मांग है कि अभद्रता और मारपीट करने वाल...