रांची, अगस्त 25 -- रांची, संवाददाता। नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल में 41वें राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े की शुरुआत हुई। 25 अगस्त से आठ सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े के दौरान लोगों को नेत्रदान का महत्व बताया जाएगा। अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने पखवाड़े की शुरुआत की। सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एएनएम स्कूल की छात्राओं, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरुकता रैली निकाली। रैली में लोगों से मृत्यु के बाद नेत्रदान करने का संकल्प लेने की अपील की गई। जागरुकता अभियान के दौरान 112 लोगों ने नेत्रदान के लिए शपथ पत्र भरा। राज्य नोडल पदाधिकारी (अंधापन नियंत्रण) डॉ पंकज ने कहा कि कॉर्निया की खराबी आंखों की रोशनी जाने का एक प्रमुख कारण है। यह भी पढ़ें- 400 विद्यार्थियों को नेत्रदान के प्रति किया ज...