उरई, फरवरी 25 -- उरई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काशीराम कॉलोनी में स्वास्थ्य सेवाओं का मजाक उड़ता नजर आया। यहां बीते साल स्कूल स्थानांतरित होने के बाद आधे में सरकारी गेस्ट हाउस और आधे में आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहा है। बुधवार की दोपहर अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर उत्कर्ष अग्रवाल, स्टाफ नर्स आरती यादव फार्मासिस्ट रामपाल कोई भी मौके पर नहीं मिला। बिजली के नाम पर यहां ना कोई मीटर लगा है। बस ऐसे ही बिजली के खंभे पर तार लगाकर सप्लाई चल रही है। जबकि यहां का वाई-फाई काफी समय से खराब पड़ा हुआ है। जिसे बताया जा रहा है कई दिनों से खराब है। ऐसे में कंप्यूटर यहां के लिए सिर्फ खिलौना बनकर रह गया है। मौके पर वार्ड बॉय मंगल सिंह और फार्मासिस्ट की जगह सपोर्ट स्टाफ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रिंस दवा काउंटर पर दवा ...