चम्पावत, मई 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद के विकासखंड लोहाघाट अंतर्गत ग्राम डैसली में नवनिर्मित 132 केवी उपसंस्थान से 33 केवी लोहाघाट-चम्पावत विद्युत लाइन को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। इस तकनीकी कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपादित किए जाने को लेकर सुबह 10 बजे से सायं पांच बजे तक जनपद चम्पावत के सभी चारों विकासखंडों में विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रही। विद्युत विभाग के अनुसार लाइन संयोजन कार्य पूर्ण होते ही 132 केवी उपसंस्थान डैसली को शीघ्र ऊर्जीकृत कर दिया जाएगा। इसके उपरांत जनपद चम्पावत के संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र को इसी उपसंस्थान से विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बनेगी। विद्युत विभाग ने आमजन से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपी...