डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों का रोका वेतन
प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को संगम सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अनुपस्थित अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। वहीं, यूपी सिडको और पीडब्ल्यूडी की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर मई में 47वीं से जून में 24वीं रैंक पर पहुंचने पर संतोष जताते हुए सभी विभागों को रैंकिंग में और सुधार लाने, आंकड़ों की समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने तथा 'बी', 'सी' और 'डी' श्रेणी वाले विभागों को अगले माह 'ए' श्रेणी में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खराब प्रदर्शन पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.