बरेली, मार्च 11 -- सीएम डैशबोर्ड के मानकों पर एक बार फिर बरेली खरा उतरा है। मंगलवार को शासन की ओर से जारी डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली ने प्रदेश में टॉप किया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बरेली ने फरवरी में विकास और राजस्व दोनों क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है। जिसके चलते जनवरी में रैंकिंग में चौथे स्थान से तीन पायदान की छलांग लगाकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के अनुसार विकास/राजस्व कार्यों का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सीएम डैशबोर्ड पर इंटीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/ परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह निर्गत की जाती है। फरवरी माह की रैंकिंग में बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.