डैम से युवक का शव मिलने से गांव में फैली सनसनी, दो दिन से था लापता
सराईकेला, जून 27 -- सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के मझला दावना गांव में पिछले दो दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव शुक्रवार को डैम से बरामद होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने सुबह डेम में शव तैरता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मझला दावना निवासी सूरज मार्डी 24 जून को कुछ अन्य युवकों के साथ डैम में मछली पकड़ने गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। बाद में उसका शव बरामद किया गया। मृतक की मां का कहना है कि उनके बेटे की मौत सामान्य रूप से डूबने के कारण नहीं हो सकती। उन्होंने घटना पर संदेह व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की गुहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.