डैम में नहाने के दौरान कौआकोल के दो किशोरों की डूबकर मौत
नवादा, अप्रैल 26 -- नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के ईंटपकवा गांव के दो किशोरों की जमुई जिले के गरही डैम में डूबकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान कौआकोल थाना क्षेत्र की देवनगढ़ पंचायत के ईंटपकवा गांव निवासी मनौवर अंसारी उर्फ मुन्नीबर अंसारी के पुत्र मो. अफजल और मो. सरफराज के पुत्र मो. समीर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, मो. अफजल और मो. समीर अपने दोस्तों शहबाज, आदिन और अयान के साथ घूमने के उद्देश्य से गरही डैम पहुंचे थे। दोपहर करीब तीन बजे गरही डैम में वे सब स्नान कर रहे थे। इसी बीच मो. अफजल गहरे पानी चला गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- गरही डैम में नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान अफजल को डूबते हुए देखकर मो. समीर उसे बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब दोनों काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.