घाटशिला, अप्रैल 26 -- घाटशिला। शनिवार को घाटशिला प्रखंड कार्यालय में प्रखंड़ क्षेत्र के कालिचित्ति पंचायत के चापड़ी गांव के ग्रामीणों ने बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि चापड़ी गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा डैम निमार्ण पर आपत्ति जताई गई। कहा गया कि इस डैम को तीन हिस्सों में बांटा जा रहा है, जिससे ग्रामीण असंतुष्ट है। योजना स्थल पर संवेदक द्वारा योजना के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नही दी गयी है। योजना के निमार्ण में संवेदक पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी संवेदक पर कारवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में महेन्द्र मार्डी, जोगानाथ मुर्मू, सिंगो मार्डी, श्यामपदो मार्डी, सनातन मार्डी, गुरुदास मुर्मू, पार्थो मुर्मू समेत कई ग्रामीण शामिल थे...