समस्तीपुर, मई 12 -- दलसिंहसराय। थाने के डैनी पगड़ा चौक पर सोमवार की रात चोरों ने तीन दुकानों से 35 हजार रुपये से अधिक के सामान की चोरी कर ली। बताता गया है कि ताला काटकर गल्ला में रखा 8 हजार रुपये नगद और 25 हजार रुपये के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया। स्थानीय दुकानदारों की सूचना पर मंगलवार की सुबह पहुंचे डैनी पगड़ा, वार्ड 3 निवासी दुकानदार सुजीत ने चोरी की पुष्टि की। चोरों ने मो. फुलबाबू की मीट मुर्गा दुकान और विनोद राय की पान दुकान में भी ताला तोड़कर चोरी की। मालूम हो कि पूर्व में भी डैनी चौक पर कई दुकानों में ताला तोड़कर चोरी की घटनायें हुई हैं। यह भी पढ़ें- बासोडीह बाजार में चोरों का आतंक, होटल समेत कई दुकानों को बनाया निशाना चोरी की ताजा मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...