डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की बस अयोध्या रवाना
चंदौली, जून 30 -- विशुनपुरा। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, विशुनपुरा की ओर से अयोध्या धाम के लिए विद्यालय की वातानुकूलित निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 17वीं बार श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि उस विचार का विस्तार है जिसमें आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों को समान महत्व दिया जाता है। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में संचालित डैडीज इंटरनेशनल स्कूल पिछले कई वर्षों से प्रत्येक माह इस निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा का संचालन कर रहा है। प्रिंसिपल/प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.