गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर। जनपद के महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल में जल्द ही डे-केयर कैंसर सेंटर की शुरुआत होने जा रहा है, जिससे जिले के मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। मरीजों की समस्या को देखते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. आनंद कुमार मिश्रा ने पहल करते हुए डे केयर सेंटर को शुरू कराने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जहां से अनुमति मिलने के बाद कार्य को शुरू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...