मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पटना की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी के तीन दिनों में बुधवार तक राजनगर प्रखंड के पिलखवाड़ एवं भरियाविशनपुर पंचायत के विभिन्न स्कूलों के डेढ़ हजार से अधिक बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी को देखा। प्रदर्शनी स्थल मध्य विद्यालय पिलखवाड़ में बच्चों को विज्ञान से संबंधित जानकारी दी गई। बच्चों में मशीन एवं आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। हाई स्कूल पिलखवाड़, मध्य विद्यालय पिलखवाड़, प्राथमिक विद्यालय गोठ, प्राथमिक मकतब उर्दू पिलखवाड़, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय पिलखवाड़ एवं मध्य विद्यालय भरिया विशनपुर के बच्चों ने अपने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के साथ विज्ञान प्रदर्शनी को देखा। मौके पर श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र पटना के विज्ञान प्रशिक्षक अमरजीत कुमार, अवकाशप्राप्त वरीय शिक्षक जयप्रकाश मिश्र...