बाराबंकी, अप्रैल 3 -- कोठी। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों में लाखों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालयों का सदुपयोग नहीं है। प्रधान, सचिव और केयरटेकर की कथित मनमानी के कारण ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। ऐसा ही मामला ब्लॉक क्षेत्र की मोहब्बतपुर ग्राम पंचायत का है। जहां करीब डेढ़ साल से सामुदायिक शौचालय का संचालन नहीं हो रहा है। यह दिनों-दिन जर्जर होता जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील रावत ने स्वयं इस बात की पुष्टि की है। प्रधान प्रतिनिधि ने दावा किया है कि मनमानी के चलते शौचालय का नियमित संचालन नहीं हो रहा है। उसे भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। केयर केयरटेकर चयन लेकर प्रस्ताव दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...