शामली, दिसम्बर 12 -- शहर के अपना घर आश्रम में रह रही एक महिला का डेढ़ वर्ष बाद अपने परिवार से भावुक मिलन हुआ। गत 6 अगस्त 2023 को प्रभुजी मिथलेश को शहर कोतवाली पुलिस से लावारिस एवं असहाय अवस्था में महिला कांस्टेबल शीतल और रविन्द्र कुमार द्वारा आश्रम में भर्ती कराया गया था। भर्ती के समय उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। आश्रम की देखरेख और मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण रॉय के परामर्श से इलाज के बाद उनकी हालत धीरे-धीरे बेहतर होने लगी। चार दिन पहले प्रभुजी ने अपने घर जाने की इच्छा जताई और अपना पता गांव बहरामपुर, जिला अलीगढ़ बताया। आश्रम प्रशासन ने दिए गए पते की जानकारी इंटरनेट पर तलाश की, जहां से ग्राम प्रधान का संपर्क नंबर मिला। ग्राम प्रधान से बातचीत कर महिला के बारे में जानकारी साझा की गई और परिवार का पता लगाने में सहायता मांगी गई। लगभग दो घंटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.