बगहा, दिसम्बर 18 -- नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड के ग्राम पंचायत मंगलपुर गुदरिया के वार्ड नंबर 7,8,9 में करीब डेढ़ साल से जलापूर्ति ठप हैं। जबकि नल-जल योजना का कार्य काफी समय पहले ही पूर्ण कर लिया गया है। गुरुवार को ग्रामीणों असमीना खातुन,लक्ष्मीणा देवी,लगन बैठा,भीम पटेल, राधिका देवी,संजय सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक घर नल जल की पाईप लगा दिया गया। इसके बावजूद डेढ़ साल से पानी के बुंद बुंद के लिए ग्रामीण तरस रहे हैं। मजबूरी में लोगों को चापाकलों से पानी लाना पड़ता है। वार्ड सदस्य रुपेश बैठा, शशिकांत गुप्ता ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और पंचायती राज पदाधिकारी सहित जिम्मेदार कर्मियों को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नल-जल योजना...