भभुआ, मार्च 8 -- पेज चार की खबर डेढ़ लीटर देशी महुआ शराब एवं शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भभुआ। जिले के बेलाव थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से डेढ़ लीटर देसी महुआ शराब एवं शराब के नशे में एक शराबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज रविवार को प्रभारी बेलाव थानाध्यक्ष परमहंस कुमार द्वारा बताया गया कि डेढ़ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार बेलाव थाना क्षेत्र के तरावं गांव निवासी स्वर्गीय जमुना राम के पुत्र नरेश राम बताया जाता है। जबकि शराब के नशे में गिरफ्तार नौहट्टा गांव निवासी तुलसी पासवान के पुत्र सत्येंद्र पासवान बताया जाता है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने दोनों को अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर शराब मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर कानूनी कार्रवाई करने के बाद मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वैश्य समाज द...