किशनगंज, नवम्बर 19 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि किशनगंज में डेढ़ लाख रुपये के आसान लोन का लालच देकर एक फर्जी वित्तीय संस्था (चिट फंड बैंक) द्वारा एक करोड़ से अधिक की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डेढ़- डेढ़ लाख रुपये लोन उपलब्ध कराने की बात कहकर इस तथा कथित चिट फंड बैंक ने करीब एक हजार लोगों से पांच-पांच हजार रुपये लेकर नकली बैंक खाता खुलवाया और फिर अचानक फरार हो गया। मंगलवार को ठगी उजागर होते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया। पांच हज़ार दो और डेढ़ लाख लोन लो बहादुरगंज-किशनगंज रोड पर पावर ग्रिड के सामने एक निजी मकान में यह चिट फंड संस्था किराए पर संचालित हो रहा था। बैंक के कर्मचारी घर-घर जाकर महिलाओं को 'आसान लोन' का लालच देते थे। शर्त यह रखी जाती थी कि लोन लेने से पहले पांच हजार रुपये जमा कर बैंक खाता खुलवाना होगा। भरोसे में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.