अंबेडकर नगर, सितम्बर 7 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। पशुओं को खुरपका व मुंहपका बीमारी से बचाने के लिए पशुपालन विभाग की तरफ से टीकाकरण अभियान जारी है।

टीकाकरण की जानकारी बीते से 22 अगस्त से चलाए जा रहे टीकाकरण कार्यक्रम में अबतक एक लाख 58 हजार 300 पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि जिले में दो लाख 99 हजार 700 पशुओं को खुरपका व मुंहपका रोग से बचाने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।

टीमों की भूमिका 22 अगस्त से शुरू किए गए टीकाकरण कार्यक्रम में अबतक एक लाख 58 हजार 300 पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। इसके लिए कुल 27 टीमें लगाई गई हैं। टीम में पशु चिकित्सक, पशुधन प्रसार अधिकारी व पैरावेट लगाए गए हैं। पशु चिकित्साधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जबकि उप मुख्य चिकि...