मिर्जापुर, मई 31 -- मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन स्थित भैरो प्रसाद चिकित्सालय में डेढ़ माह बाद भी 50 बेड का बहुखंडीय अस्पताल शुरू नहीं हो सका, जबकि छह करोड़ के स्वास्थ्य संबंधी उपकरण भी आ चुके हैं, जो अस्पताल परिसर में रखे हुए जंग खा रहे हैं। अस्पताल शुरू न होने से मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उधर, मंडलीय अस्पताल ने अपने संचालित चारों विभाग की ओपीडी को भी डेढ़ माह पूर्व ही हटा लिया था। नगर के सिविल लाइन स्थित नेत्र अस्पताल के लिए मिली जमीन पर 17 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन में मंडलीय अस्पताल की ओर से नेत्र, ईएनटी, चर्म रोग और मानसिक रोग का विभाग संचालित किया जा रहा था। इसी बीच भवन में 50 बेड के बहुखंडीय अस्पताल संचालित करने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई। शासन से 50 बेड के अस्पताल को संचालित कर...