डेढ़ माह तक डाकिया रखं रहा पैनकार्ड छात्रा नहीं भर पाई नीट का फार्म
बाराबंकी, मई 17 -- सूरतगंज, संवाददाता। कस्बा सुढ़ियामऊ स्थित पोस्ट ऑफिस में डाक वितरण व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पोस्टमैन पर पैन कार्ड, बैंक पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज समय से लोगों तक न पहुंचाकर अपने पास दबाकर रखने के आरोप लग रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि डाक विभाग की लापरवाही के चलते छात्रों की परीक्षाएं, बैंकिंग कार्य और सरकारी योजनाओं से जुड़े जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं, जबकि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अल्लापुर रानीमऊ निवासी पप्पू वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी त्रिषा पटेल का पैन कार्ड करीब डेढ़ माह पहले सुढ़ियामऊ पोस्ट ऑफिस पहुंच गया था, लेकिन पोस्टमैन अर्जित वर्मा द्वारा उसे घर तक नहीं पहुंचाया गया। कई बार जानकारी करने और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.