समस्तीपुर, मई 16 -- पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर बथुआ गांव के एक किसान का करीब डेढ़ बीघा में लगा हरा पेड़ बदमाशों ने काट कर नष्ट कर दिया। इसमें अधिकतर आम के पेड़ थे। कुछ कटहल का पेड़ भी शामिल बताया गया है। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो सभी पेड़ करीब चार वर्ष पुराने थे। सुबह खेतों में पेड़ों का कटा हिस्सा देख लोग दंग रह गए। आनन फानन में मौजूद लोगों ने खेत व बाग के मालिक को सूचना दी। सूचना पर खेत मालिक मुजफ्फरपुर से ग्रामीण रंजीत शर्मा, प्रमोद शर्मा, कन्हाई कुमार व अन्य ग्रामीण, पूसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- पेट्रोलिय पदार्थ की कीमत बढ़ी, बढेगी महंगाईपुलिस जांच इस दौरान पुलिस ने मामले की छानबीन व पूछताछ की। मौजूद लोगों ने बताया कि खेत व बगीचा धर्मागतपुर बथुआ गांव निवासी दीपक शर्मा के पुत्र गौरव कुमार का है। वे लोग मुज...