कानपुर, जून 23 -- मंगलपुर, संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के रेंवा से पिण्डार्थू को जाने वाला मुख्य मार्ग पिछले कई वर्षों से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाकाई लोगों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग की लेकिन कोई कार्य नहीं हुआ जिससे लोगों में आक्रोश है । सरकार ग्रामीण अंचल की सड़कों को दुरुस्त रखने के लिए भले ही जिम्मेदार लोगों को दिशा निर्देश दे रही हो लेकिन अभी भी ग्रामीण अंचल की कई  सड़के लोगों को मुंह चिढ़ा रही है। ऐसे ही रेंवा से पिण्डार्थू मार्ग का निर्माण लगभग 15 वर्ष पहले किया गया था। इस सड़क के बनने के बाद से लेकर आज तक प्रशासन या लोक निर्माण विभाग द्वारा इसकी सुध नहीं ली गई। पिछले डेढ़ दशक में इस मार्ग पर पैचवर्क  तक का कोई कार्य नहीं किया गया, जिसके कारण सड़क का डा...