अररिया, मई 28 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के प्रखंड स्थित झमटा व बटुरबाड़ी पंचायत के मध्य से बहने वाली भलुआ नदी पर बना चचरी पुल पानी के तेज बहाव में मंगलवार की रात बह गया। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। छोटी नाव में बाइक सहित सारा सामान लेकर लोग नदी पार करते हैं। यह खतरे से खाली नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार, नेपाल के तराई क्षेत्र में बारिश के चलते भलुआ नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी हुई थी, इससे नदी का पानी उफान पर आने से चचरी पुल बह गया।यह पुल ग्रामीणों द्वारा चंदा इकट्ठा कर बनाया गया था।चचरी यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान में खबर छपने के बाद डीएम ने लिया एक्शन, एसडीओ से मांगी रिपोर्ट पुल के बह जाने से बटुरबाड़ी समेत आसपास के करीब ढेड़ दर्जन गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय आने के लिए नौ किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना होगा।...