बेगुसराय, दिसम्बर 8 -- बीहट। जीरोमाइल पीएसएस में 10 एमवीए के एक अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर का अधिष्ठापन होना है। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से 33 केवीए बनवारीपुर तथा खम्हार-बभनगामा फीडर में मंगलवार को अपराह्न साढ़े बारह बजे से दो बजे तक शटडाउन रहेगा। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बीहट के जेई सुकृति रंजन ने उपभोक्ताओं से बिजली संबंधी जरूरी कार्य शटडाउन से पहले या बाद में करने का अनुरोध किया है ताकि शटडाउन के दौरान बिजली बाधित रहने से असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...