मुंगेर, अप्रैल 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर की मुख्य सड़कों पर इन दिनों ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। शहर में यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण रोजाना जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सुबह, दोपहर और शाम के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूल जाने वाले बच्चे और ट्रेन पकड़ने वाले यात्री घंटों जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। सोमवार को जमालपुर स्टेशन रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिसमें स्कूली बच्चे, रेल यात्री और मरीज तक फंसे रहे। यह भी पढ़ें- शहर की हर मंडी, चौक-चौराहा और पथों में अतिक्रमण खासकर स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के पास हालात बदतर दिखे। लोग किसी तरह जाम से निकलने के लिए जूझते नजर आए। जुबली...