डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे वाहन सवार, अधर में लटका ओवरब्रिज निर्माण
औरैया, फरवरी 28 -- कंचौसी, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों के लगातार आवागमन के चलते शनिवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद किए जाने से करीब डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे ट्रेनों को पास कराने के लिए क्रॉसिंग गेट बंद किया गया। इसके बाद वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, टूंडला-कानपुर मेमू, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस समेत कई यात्री ट्रेनें गुजरीं। साथ ही डीएफसी ट्रैक पर चार मालगाड़ियां भी निकलीं। ट्रेनों का दबाव अधिक होने के कारण गेट लंबे समय तक बंद रहा। इस दौरान कई वाहन चालकों ने अपने वाहन अव्यवस्थित ढंग से खड़े कर दिए, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो गई। बाइक, कार, बस और मालवाहक वाहन फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.