डेढ़ करोड़ रूपये के गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
सोनभद्र, अक्टूबर 1 -- सोनभद्र, संवाददाता। पिपरी पुलिस ने बुधवार रात मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर एक महिन्द्रा एक्सयूवी से 2.85 कुंतल गांजा बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गांजा 195 पैकेट में प्लास्टिक टेप से पैक कर पिछली सीट के नीचे और डिग्गी में छिपाकर रखा गया था। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन, दो मोबाइल फोन और दो नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। चुर्क स्थित पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 10:45 बजे पिपरी पुलिस मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। मुर्धवा से करीब दो किलोमीटर आगे एक एक्सयूवी पुलिस टीम को देखकर अचानक पीछे मुड़कर भागने लगी। संदेह होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.