गुड़गांव, जून 16 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद तीन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाकर जगमग करेगी। इस पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसमें वार्ड एक के गांव रायसीना से रायसीना मोड़ तक, जिस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरी वार्ड नंबर 21 में एलसी यादव के मकान से प्रेम खटाना के मकान तक, जिस पर 48 लाख रुपये का बजट बनाया है। तीसरी शहीद भगत सिंह फव्वारा चैक से राष्ट्रीय राजमार्ग के दमदमा चैक तक। यह मार्ग नागरिक अस्पताल के पीछे वाला मुख्य रास्ता बन गया है। इस पर करीब 49 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।धीरे-धीरे उन सड़कों को जगमग करने के लिए चुना जा रहा है। जिन पर आज तक स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी है। वित्त कमेटी ने तीनों सड़कों को जगमग करने के लिए आए आवेदनों को स्वीकार करते हुए पारित कर दिया है। डीएमसी की मंजूरी मिलने के बाद सड़कों पर काम...