मधुबनी, अप्रैल 12 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। स्टेशन को शहर से जोड़ने वाले एकमात्र मुख्य मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य अंतत: शुरू हो गया है। पिछले कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार रही नवटोल गुमटी से कैथिनिया गुमटी तक की सड़क अब नए स्वरूप में नजर आएगी। सड़क की जर्जर हालत के कारण यात्रियों को स्टेशन पहुंचना दूभर हो रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पिछले दिनों पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र ने क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की दयनीय स्थिति पर नाराजगी जताई थी और संबंधित अधिकारियों को अविलंब मरम्मत कार्य शुरू करने का कड़ा निर्देश दिया था। डीआरएम के आदेश के अनुसार विभाग ने त्वरित कदम उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.