सासाराम, जून 23 -- डेहरी, एक संवाददाता। डीडीयू मंडल के अंतर्गत बिना टिकट अथवा बिना वैध प्राधिकार यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाने के लिए लगातार सघन टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डेहरी-ऑन-सोन जंक्शन पर विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। जांच के दौरान कुल 701 यात्री बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे जुर्माने के रूप में 5 लाख 96 हजार 355 रुपये का राजस्व वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...